मध्य प्रदेश

राष्ट्रचिंतक रामबहादुर राय को दिया जायेगा ‘पद्मभूषण युगतुलसी प. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार’

मानस भवन में आज सायं 04 बजे होगा अलंकरण समारोह

भोपाल। तुलसी शोध संस्थान, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा द्वारा तुलसी मानस प्रतिष्ठान में 06 अगस्त, 2026 को 04 बजे अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष-2026 के लिए ‘पद्मभूषण युगतुलसी पं. श्री रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार सुप्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रचिंतक  रामबहादुर राय को प्रदान किया जायेगा। श्री रामबहादुर राय हिन्दी के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं चिंतक हैं। वे वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष हैं। साथ ही वे देश की सबसे पुरानी बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक हैं। समाज, राजनीति और समसामयिक विषयों पर उनके लेखन एवं संपादन को व्यापक सम्मान प्राप्त है।

1 जुलाई, 1946 को गाजीपुर (उ.प्र.) में जन्म। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए.। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय)। सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान। बिहार आन्दोलन में हिस्सेदारी, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 1971 में रिपोर्टिंग तथा जे.बी. कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट में ट्रस्टी। पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न योगदान-संवाददाता- जनसत्ता (1983), मुख्य संवाददाता-जनसत्ता (1984-86), विशेष संवाददाता-नवभारत टाइम्स (1986-91), ब्यूरो चीफ जनसत्ता (1991-96), सम्पादक जनसत्ता समाचार सेवा (1996-2004)। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में सतत् सक्रिय लेखन। वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button