ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ अपने कथित अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि उनके और प्रीति जिंटा के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था और दोनों तब भी अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं।
क्या बोले ब्रेट ली?
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ब्रेट ली ने कहा, ‘ये रही आपकी बड़ी खबर- मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। प्रीति जिंटा और मैं तब भी अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। वह उस समय पंजाब टीम की मालिक थीं। वह बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसी कहानियों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था। लोग जो चाहे अटकलें लगाते रहें, लेकिन मैंने कभी उन्हें खुद पर असर नहीं डालने दिया।आईपीएल के दौरान शुरू हुई थीं अफवाहें
ब्रेट ली 2008 में आईपीएल की शुरुआत के साथ किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से जुड़े थे। वह 2010 तक टीम का हिस्सा रहे। इसी दौरान प्रीति जिंटा के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं, लेकिन ली ने उस समय कभी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

2010 में प्रीति जिंटा ने भी किया था खंडन
हालांकि, प्रीति जिंटा ने 2010 में ही इन चर्चाओं को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘हर साल मेरा नाम ब्रेट के साथ जोड़ना अब पुरानी और बासी खबर हो गई है। इसलिए माफ कीजिए, यहां कोई खबर नहीं है। हम सिर्फ दोस्त हैं।’

ब्रेट ली की निजी जिंदगी
ब्रेट ली ने 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी और दोनों का एक बेटा है। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में ली ने लाना एंडरसन से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं।
फिल्मों और आईपीएल में सक्रिय हैं प्रीति
वहीं, प्रीति जिंटा पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों में कम नजर आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बटवारा 1947’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सनी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खेल जगत की बात करें तो प्रीति जिंटा अब भी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं और आईपीएल के दौरान अक्सर टीम के मुकाबलों में स्टेडियम में नजर आती हैं।
‘