खबर

हमीरपुर में भीषण हादसा: रोडवेज बस व डीजल टैंकर की भिड़ंत, दोनों चालकों समेत तीन की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर बुधवार शाम एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस की डीजल टैंकर और एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस और टैंकर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गयादुर्घटना की सूचना मिलते ही सुमेरपुर थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल, सीओ सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना बेहद गंभीर है। प्रथम दृष्टया बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन की मौत होने की सूचना मिली है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे रोडवेज के एआरएम आर.पी. साहू ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस महोबा डिपो की है। बस में सवार सभी यात्रियों को तत्काल सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।फिर सवालों के घेरे में ‘खूनी’ एनएच-34
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। हाईवे पर डिवाइडर, सुरक्षा इंतजाम और सुधार की मांग लगातार उठ रही है। हाल के महीनों में इसी मार्ग पर कई बड़े हादसे हो चुके हैं। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण यह हाईवे स्थानीय लोगों के बीच ‘खूनी हाईवे’ के नाम से चर्चित हो गया है। हादसों को रोकने के लिए संयुक्त सर्वे भी कराया गया है और सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार मांग उठती रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button