खबर

दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, बीच सड़क में मीच पुकार

राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कस्बे के विश्वकर्मा मार्केट के पास हुआ, जब एक कार और डंपर ट्रक की टक्कर हो गई। उसने बताया कि हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों को उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button