
रियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। सनातन धर्म हरियाली तीज का बहुत खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी शादीशुदा जीवन और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सच्चे मन से माता पार्वती और देवों के देव महादेव की पूजा करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार हरियाली तीज पर बने रहे कुछ खास योगों और ग्रहों की स्थिति के कारण 4 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। इन राशियों पर माता पार्वती और शिव जी की विशेष कृपा बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्यार बनी रहेगा। तो आइए जानते हैं हरियाली तीज कौन सी 4 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज शुभ रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। जो लोग विवाह योग्य हैं और लंबे समय से अच्छे रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, उनकी बातचीत पक्की हो सकती है। शिव-गौरी की कृपा से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह समय खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो प्रेम अभिव्यक्ति के लिए यह समय अनुकूल है। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम और आकर्षण के कारक माने जाते हैं। हरियाली तीज पर ग्रहों का योग आपके अनुकूल रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा। रिश्तों में चला आ रहा पुराना मनमुटाव खत्म होगा।
जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उनके परिवार वाले इस रिश्ते को हरी झंडी दे सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैंमीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज का दिन भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। भोलेनाथ और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का विस्तार होगा।


