खबरमध्य प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा का प्रबंध और कन्याओं का निशुल्क विवाह कराएगा जीनगर समाज – पृथ्वीराज चौहान 

जीनगर समाज की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में 10 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी हुए शामिल

भोपाल। अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा (मध्यप्रदेश) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्य समिति एवं प्रबुद्ध जन बैठक हिंदी भवन  में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा एवं विशिष्ट अतिथि रेणु देवड़ा रहीं। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लोकेश परमार ने जीनगर समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार तथा समाज की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य पूरे देश में जीनगर समाज को एक सूत्र में जोड़कर शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा देना है। समाज के प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “जीनगर समाज शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। समाज की जनहित से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक एवं संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हुईं किरण सोनगरा ने कहा पहली बार है कि इस संस्था ने महिलाओं को जोड़ा है और यह सराहनीय कार्य है । मंदसौर से आईं किरण सोनगरा ने कहा इस कार्य के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ने और एक होने की अपील की है । जीनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि जीनगर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए हमारी संस्था के लोग मदद करेंगे। इसके अलावा जो गरीब परिवार की लड़कियां हैं उनको चिन्हित करेंगे और परिचय सम्मेलन करके माध्यम से कन्याओं का विवाह करते हैं और उनकी मदद करते हैं। जीनगर  समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवान दास ढालिया ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना है। इसके साथ ही पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जीनगर समाज की बैठक में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा  उपस्थित थे। उन्होंने सभी की बातों को सुना और दिशा निर्देश भी दिए । बैठक में मूल रूप से प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे सभी ने एक स्वर में राय मिलाई की समाज का विकास कार्य हो और उसे बेहतर तरीके से करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button