आशीर्वाद महिला गृह निर्माण समिति के निर्वाचन अधिकारी द्वारा बिना सूचना के निष्पक्ष चुनाव नहीं करने से समिति के सदस्यों में भारी असंतोष
आशीर्वाद महिला गृह निर्माण समिति नाथू बरखेड़ा नीलबड़ भोपाल द्वारा प्लाट धारकों से विकास की राशि लेने के बाद भी विगत 20 वर्षों से कालोनी का विकास कार्य नहीं कराया जा रहा था समिति के सदस्यों द्वारा लगातार कालोनी के विकास कार्य करने तथा चुनाव करने की मांग की जा रही थी परिणाम स्वरूप वर्षों से चुनाव नहीं करने की वजह से समिति भंग हो गई विगत कई वर्षों में कई बार प्रशासक नियुक्त किए गए अंत में प्रशासक द्वारा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया और निर्वाचन अधिकारी द्वारा सदस्यों को बिना सूचना के साठ गाँठ मिलीभगत कर पक्षपात पूर्ण निर्विरोध निर्वाचित करा दिया गया जिसकी वजह से आशीर्वाद महिला गृह निर्माण समिति नाथू बरखेड़ा नीलबड़ भोपाल के सदस्यों में भारी असंतोष व्याप्त है समिति के सदस्यों का कहना है कि यह कैसा चुनाव है सदस्यों को बिना सूचना के समिति का निर्विरोध चुनाव करा दिया गया इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही समिति का पुन: चुनाव कराया जाए


