देश के हजारों ई पी एस 95 पेंशनर्स ने 7500+ महंगाई भत्ता के लिए जंतर मंतर दिल्ली में करो या मरो आंदोलन किया

ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति म प्र के प्रदेश अध्यक्ष शशि भान भदौरिया उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं आर ए धारकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के आवाहन पर पूरे देश के हजारों पेंशनर्स ने आंदोलन के दूसरे चरण में 5अगस्त को अपनी प्रमुख मांग रुपये 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू कराने को लेकर जंतर मंतर दिल्ली में जोर दार करो या मरो आंदोलन किया गया और सरकार से मांग की गई कि पेंशनर्स के सम्मानजनक जीवन जीने के लिए पेंशन में वृद्धि की जाए अन्यथा तीसरे चरण के आंदोलन में ई पी एफ ओ में ताला टोका आंदोलन किया जाएगा इसके बाद भी अगर पेंशन में वृद्धि नहीं की गई तो आमरण अनशन एवं सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी सरकार की होगी इस अवसर पर महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा पंजाब राजस्थान कर्नाटक उड़ीसा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड पश्चिमी बंगाल सहित पूरे देश के हजारों पेंशनर्स उपस्थित थे


