निरोगी काया, खिलखिलाता बचपन और उज्ज्वल कल, बाल स्वास्थ्य शिविर में मिल रहा सेहत का अनमोल हल।
लायंस क्लब विदिशा द्वारा सनराइजर्स स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

विदिशा/लाइंस क्लब विदिशा मेन द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर (Paediatric Health Camp) का सफल आयोजन सनराइजर्स राजीव मेमोरियल स्कूल में किया गया। शिविर में स्कूल के 152 बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मल्टीपल से उपस्थित मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह उनका होम क्लब है जिसके शिविर में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुर जैन (MBBS, MD Pediatric) द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की गई और अभिभावकों व बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिए गए। जांच के उपरांत क्लब द्वारा बच्चों को नि:शुल्क दवाइयां और आवश्यक पोषण संबंधी सप्लीमेंट्स भी वितरित किए गए।
परीक्षण के दौरान राहत की बात यह रही कि कोई भी बच्चा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं पाया गया। हालांकि, 107 बच्चों में खून की कमी, वजन एवं लंबाई न बढ़ना, भूख न लगना, बार-बार पेट दर्द, पेट साफ न होना, विटामिन्स की कमी, पढ़ाई में मन न लगना, थकान, चिड़चिड़ापन, दांतों की समस्याएं और आंखों से पानी आने जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं (जनरल डिसीज) देखने को मिलीं। डॉ. मधुर जैन ने इन समस्याओं से बचाव और सही पोषण को लेकर पूर्ण जानकारी और परामर्श दिया।
शिविर के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष लायन बी पी सिंह, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू, मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, सेक्रेटरी लायन डॉ. अर्पणा शर्मा, ट्रेजरार लायन प्रीतम सिंह राय, पूर्व अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा, लायन विजय कुमार शर्मा और लायन अमित सनस सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर समापन पर क्लब सेक्रेटरी लायन डॉक्टर अर्पणा शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।





