महू में 7 से 9 अगस्त तक होगी 26वीं सीनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता

भोपाल। मध्य प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 26वीं सीनियर एवं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 7 से 9 अगस्त 2026 तक महू (जिला इंदौर) में किया जाएगा।
संघ के महासचिव नौशाद अली ने बताया कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 15 से 20 जिलों के लगभग 400 से 500 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी 72वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप, तिरुपति (आंध्र प्रदेश) के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सतना, मंदसौर, सागर, शिवपुरी, शहडोल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, विदिशा, टीकमगढ़, रतलाम एवं उज्जैन सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मध्य प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की


