उप मुख्यमंत्री विन्ध्य विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में हुए शामिल

भोपाल 08 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल विंध्य विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय D-10 सिविल लाइन रीवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवीन कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य विकास प्राधिकरण पूरे क्षेत्र के विकास की कार्ययोजना बनाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विन्ध्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी। गरीब और वंचित वर्ग को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्राधिकरण सक्रियता से कार्य करेगा। इस अवसर पर विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, विन्य्प विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




