राजधानी यादव समाज द्वारा 7 से 13 अगस्त तक श्रीमद् भागवत कथा

श्रावण मास के पावन अवसर पर राजधानी यादव समाज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यादव समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 7 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक गीतांजलि चौराहा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रुद्राभिषेक, दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा और रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा।
कथा व्यास के रूप में विदुषी ऋचा गोस्वामी उपस्थित रहेंगी। वहीं रुद्राभिषेक 11 वर्षीय बाल विद्वान वेदांश महाराज द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
बॉक्स:
श्रीमद् भागवत कथा 2026
– तारीख: 7 अगस्त से 13 अगस्त 2026
– स्थान: श्री राधाकृष्ण मंदिर, गीतांजलि चौराहा, भोपाल
– समय: रुद्राभिषेक – सुबह 10-12, कथा – दोपहर 3-6, सुंदरकांड – रात 9-10
– कथा व्यास: विदुषी ऋचा गोस्वामी




