खबरमध्य प्रदेश

लायंस क्लब बेतवा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सेवा कार्यों से की शुरुआत

​विदिशा। लायंस इंटरनेशनल 3222 G2, रीजन 6, जोन 1 के अंतर्गत आने वाले ‘लायंस क्लब बेतवा’ का भव्य पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह ‘रिवरसाइड इन अफेयर्स’ में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं लायन अनुषा सैनी द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत कर किया गया।
मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि ​समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि पीएमजेएफ पीडीजी लायन प्रकाश सेठ एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएमजेएफ पीडीजी लायन सत्येंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही रीजन चेयरपर्सन लायन आरती शर्मा, जोन चेयरपर्सन डी.के. शर्मा, पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन संध्या शिलाकरी, नगर पालिका अध्यक्ष लायन प्रीति राकेश शर्मा तथा समाजसेवी लायन मनोज कटारे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​नई कार्यकारिणी का गठन
कार्यक्रम के दौरान इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन सत्येंद्र शर्मा ने क्लब की नई टीम को उनके पदों की शपथ दिलाई, जिसमें:
​अध्यक्ष: लायन रश्मि चंदेल
​सचिव: लायन स्वाती चोकसे
​कोषाध्यक्ष: लायन निशा चोकसे
​रीजन चेयरपर्सन डॉ. आरती शर्मा ने क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों को संस्था के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
​जीवन परिचय व मंच संचालन
समारोह में मुख्य अतिथि लायन प्रकाश सेठ का जीवन परिचय लायन सुनीता सोनी द्वारा तथा इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन सत्येंद्र कुमार शर्मा का परिचय लायन मंजीता परमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रीजन सेक्रेटरी लायन अंजू मित्तल ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन लायन प्रतिभा सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।
​सेवा गतिविधियों का आयोजन
अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए क्लब द्वारा इस अवसर पर 5 प्रमुख सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं:
​एक जरूरतमंद परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन भेंट की गई।
​हंगर एक्टिविटी के तहत जरूरतमंदों को भोजन/खाद्य सामग्री वितरित की गई।
​पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कपड़े के थैले बांटे गए।
​हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया।
​अन्य सामाजिक सहायता कार्य संपन्न किए गए। वरिष्ठ ला गोयल जी ला कोठारी जी ला राजकुमार सर्राफ ला अजय साहु,ला मुदित बंसल ला भरत वाधवानी ला रवि उपाध्याय उपस्थित है सभी क्लब अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष उपस्थित है
​कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष लायन सीमा शर्मा, पूर्व जोन लायन मिथिलेश साहू, लायन अर्चना सोनी, लायन सुचिता सराफ, लायन रेखा यादव, लायन अनामिका श्रीवास्तव, लायन नवनीता पांडे, लायन रजनी शर्मा, लायन निशा जादौन, लायन लता कुशवाहा एवं लायन नीति साहू सहित क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button