देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्री-हरियाली तीज उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम “
देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्री-हरियाली तीज उत्सव बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की सभी बहनों ने हरे-हरे परिधानों में उपस्थित होकर हरियाली, सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कृष्णा गार्डन करोंद में कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी बहनों ने एक स्वर में “Go Green, Save the Earth” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को सुरक्षित एवं हरा-भरा रखने का संदेश दिया। साथ ही सभी नागरिकों से विशेष आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, उनकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें।
हरियाली तीज के पावन अवसर पर सभी बहनों को सुहाग सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में उत्सव की खुशी, आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीतु माहेश्वरी जी, गौरी, ममता,मोनिका, अर्चना, मीता, पूनम, विनीता, लक्ष्मी, मधु, कोमल, मनीषा,राखी सहित संस्था की सभी सदस्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी का यह आयोजन केवल हरियाली तीज का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सार्थक पहल का संदेश भी है।





