खबर

ये मेरा घर है और मेरा पति, तू कौन है?’: फ्लैट में घरवाले के साथ थी बाहर वाली, दोनों महिलाओं में मारपीट;

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 14वें एवेन्यू में शुक्रवार को पति को लेकर पत्नी और दूसरी महिला के बीच फ्लैट पर हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में दोनों पक्ष बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अधीन गौड़ सिटी-2 पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत नहीं दी।पति-पत्नी का चल रहा कोर्ट में मामला
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-168 में रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच एक मामले में कोर्ट में सुनवाई थी, लेकिन पति सुनवाई में नहीं पहुंचा। इसके बाद पत्नी पति के बारे में जानकारी करते हुए गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू स्थित एक फ्लैट पर पहुंच गई। फ्लैट खाली करने में मदद करने पहुंचा था युवक
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट में मौजूद युवती युवक की दोस्त है। वह अपना फ्लैट खाली कर रही थी और सामान आदि हटाने में मदद के लिए उसने युवक को बुलाया था। इसी दौरान युवक की पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को साथ देखकर विवाद हो गया।

पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों से मामले की जानकारी ली, लेकिन किसी भी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button