श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी रविवार को श्री उदासीन आश्रम मंदिर मरघटिया वैदिक विधि विधान से वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा, सांगोपांग महा रुद्राभिषेक महा आरती

श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी रविवार को श्री उदासीन आश्रम मंदिर मरघटिया महावीर, शाहजहानाबाद भोपाल में श्री महंत 1008 श्री कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के सानिध्य में सुजलवृष्टि, हेतु आचार्य पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री धर्माधिकारी के, आचार्यत्व, मे,सर्व विधि प्रायश्चित एवं दश विधि स्नान, बृहद संकल्प पंचगव्य प्राशान, के उपरांत वैदिक विधि विधान से वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा, सांगोपांग महा रुद्राभिषेक महा आरती पुष्पांजलि के साथ संपन्न हुआ धर्मरक्षा राष्ट्ररक्षा गौ रक्षा एवं जन्मानस, के कल्याण के लिए,व, पर्याप्त जल वृष्टि हेतु, भगवान देवाधिदेव महादेव जी से मंगल प्रार्थना की गई। इस अवसर पर परम विद्वान पंडित नारायण प्रसाद आचार्य जी पंडित पवन पारे, पंडित चेतन शास्त्री पंडित विपिन त्रिपाठी पंडित सर्वेश कुमार शुक्ला आदि वैदिक विद्वानों ने वेद पाठ किया श्रावण मास के पुनीत अवसर पर आश्रम के श्री महंत कन्हैया दास जी महाराज उदासीन के सानिध्य में भक्तों के द्वारा भगवान चंद्रम़ोलेश्वर, महादेव जी का रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप शिव पूजन अर्चन आदि सतत सर्वजन हितार्थ की भावना से किया जा रहा है।
आचार्य पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री, धर्माधिकारी,
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ शाखा मध्य प्रदेश



