खबरमध्य प्रदेश

ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल मध्य प्रदेश की ईकाइ का चुनाव संपन्न, अली क़ादिर हुसैनी बने सदर

भोपाल, 9 अगस्त। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल मध्य प्रदेश ईकाइ का चुनाव 9 अगस्त को कपतान शादी हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल की सेंट्रल बॉडी के असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी शेख निज़ामुद्दीन साहब भी मौजूद रहे।

जनरल बॉडी की बैठक में जनाब अली क़ादिर हुसैनी साहब को ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल मध्य प्रदेश का सदर (अध्यक्ष) का चुनाव सर्व संमतीसे संपन्न हुवा । वहीं मौलवी माज़ साहब, वाजिद इकबाल साहब और मुफ्ती शफी साहब को नायब सदर (उपाध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में उमर असलम साहब को जनरल सेक्रेटरी तथा फहीम हाशमी साहब और सैयद काज़िम-उल-हसन साहब को असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल की पूर्व कार्यकारिणी का भी उल्लेख किया गया। इससे पहले हज़रत मौलाना तसव्वुर साहब काउंसिल के सदर रहे, जबकि जनाब आरिफ मसूद साहब ने जनरल सेक्रेटरी के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदर और पूरी नई कार्यकारिणी को मुबारकबाद दी। वक्ताओं ने मिल्ली एकता, सामाजिक सुधार, शिक्षा और समाज की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
ओसाफ़ अली मेंबर ऑल इंडिया मिल्ली कॉउन्सिल भोपाल डिस्ट्रिक्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button