खबरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सहायक पटवारी संगठन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

 निश्चित मानदेय और स्थायी रोजगार की मांग की

मध्य प्रदेश सहायक पटवारी संगठन ने सोमवार को अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी स्थित अंबेडकर ग्राउंड पर प्रदर्शन किया। संगठन के संभागीय संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सहायक पटवारी संगठन के सर्वेयरों को निश्चित मानदेय, बीमा, सेफ्टी किट और स्थायी रोजगार प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वेयर दो से ढाई वर्ष से कार्य कर रहे हैं लेकिन कुछ सर्वेयरों को अभी तक मानदेय नहीं मिला है। अनिल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 90 हजार सर्वेयर हैं और इन्हें प्रति खसरा 8 रुपए मिलते हैं इसके बावजूद कयी लोगों को अभी तक मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं सर्वेयरों की विभिन्न  लंबित मांगों के संबंध में समय-समय पर शासन एवं प्रशासन को अनेक ज्ञापन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। किंतु आज दिनांक तक मांगों के संबंध में कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे समस्त स्थानीय युवाओं सर्वेवरों में गहरी निराशा एवं असंतोष व्याप्त है।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं

सभी बंद आईडी को तत्काल प्रभाव से पुनः सक्रिय किया जाए।

सभी स्थानीय युवाओं को निश्चित सम्मानजनक मासिक मानदेय प्रदान किया जाए।

कार्य की प्रकृति एवं मौसम की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए।

लंबित (रुका हुआ) मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए।

स्थानीय युवाओं को सहायक पटवारी का आधिकारिक दर्जा प्रदान किया जाए।

सभी स्थानीय युवाओं को आधिकारिक पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए जाएं।

स्थानीय युवाओं सर्वेयरों की नवीन नियुक्ति तत्काल प्रभाव से बंद की जाए।

29 अप्रैल 2026 का आदेश रद्द किया जावे।

स्थानीय युवाओं सर्वेयरों को नियमित एवं स्थायी रोजगार से जोड़ने हेतु ठोस एवं स्थायी नीति लागू की जाए।

10. स्थानीय युवाओं सर्वेयरों को सुरक्ष बीमा कवर प्रदान किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button