सम्मान से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मिलता है प्रोत्साहन- मनीष दरयानी
भारतीय सिन्धु सभा एवं सिन्धी मेला समिति द्वारा 480 से अधिक मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान
रविवार को रविंद्र भवन के सभागार में भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह लोधी ( संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री म प्र) एवं कार्यक्रम अध्यक्षता के लिए विधायक भगवान दास सबनानी मौजूद रहे। इस अवस मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भगवान दास सबनानी, कला मोहन जी, राजगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, कमल तलरेजा ( डी.आर.एम, जबलपुर) सिंधी साहित्य के निर्देशक राजेश वाधवानी ने 10वीं, 12वीं, कॉलेज की डिग्री एवं प्रदेश स्तर पर अनेक गतिविधियों में उपलब्धियां और मैडल पाने वाले लगभग 480 से अधिक प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विधार्थी के लिए परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो कड़ी मेहनत-लगन और लक्ष्य को पाने की जिद से सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे विधायक भगवानदास सबनानी ने सभागृह में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित यह प्रांतीय प्रतिभा सम्मान अपने आप में ही समाज को गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से दुनिया में समाज की नई पहचान स्थापित होती हैं। इस दौरान भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर एवं सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और नरेश तलरेजा ने कहा कि विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उन्हें और दूसरे बच्चों को और अधिक आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।



