खबरमध्य प्रदेश
सर्व कोरी कोली समाज की प्रतिभाएं सम्मानित
राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से विद्यार्थी हुए शामिल

राजधानी भोपाल स्थित मानस भवन में सर्व कोरी कोली समाज मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सर्व कोली कोरी समाज की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम खुइया ने बताया कि स्कूली और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया गया। कुसुम ने आगे कहा कि प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने से उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है साथ ही अन्य बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिनी शाक्य ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले बच्चों के साथ नीट, आईएएस, एमपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल होने वाले समाज के बच्चों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।



