खबरमध्य प्रदेश
वादानुसार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाखों पेंशनर्स के सम्मान जनक जीवन लिए रुपए 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने की घोषणा की जाए

ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति म प्र के प्रदेश अध्यक्ष शशि भान सिंह भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर ने मान्यनीय मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि 78 लाख पेंशनर्स के सम्मानजनक जीवन जीने के लिए देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने की घोषणा की जाए अन्यथा देश के लाखों पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के नेतृत्व में ई पी एफ ओ में ताला ठोका आमरण अनशन एवं सामूहिक आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी



