लायंस जगत के जब 6 सितारे रखेंगे विदिशा की धरती पर अपने कदम: तब गौरवान्वित होगा लायंस ऑफ विदिशा का संसार: अभिनंदन गार्डन में सजेगा लायन वादियों का मेला

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा मेन का 60वां संस्थापन समारोह “नव संकल्प” आगामी 13 अगस्त को अहमदपुर रोड स्थित अभिनंदन गार्डन में गरिमामय माहौल में आयोजित किया जाएगा।
मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे ‘हाई टी एवं फेलोशिप’ से होगी, जिसके बाद 3:30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ होगा। समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मालवीय, विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोरसी पीएमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल, गेट एरिया लीडर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम पीएमजेएफ लायन डॉ. पंकज मारू मौजूद रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन पीएमजेएफ लायन प्रवीण बसिष्ठ मार्गदर्शन देंगे।
शपथ ग्रहण अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एमजेएफ लायन संजय सक्सेना नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन वी.पी. सिंह, सचिव लायन डॉ. अर्पणा शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह राय एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा व जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. भरत बाधवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मल्टीपल से मल्टीपल सह मल्टीमीडिया मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी एवं लायंस आफ विदिशा कोऑर्डिनेटर लायन अजय साहू दोनों का यह क्लब होम क्लब है , ने लायंस आफ विदिशा के सभी लायन साथियों से अनुरोध किया है कि वह पधार कर एवं समय से पधार कर लायंस आफ विदिशा के गौरव को बढ़ाएं
कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ एवं निवेदक अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा ने लायंस ऑफ विदिशा के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।




