लायंस क्लब विदिशा “प्रकाश” का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह कृष्णा होटल में डॉ आर के चौरसिया के मुख्य आतिथ्य में भव्य रूप से हुआ संपन्न

लायंस क्लब विदिशा “प्रकाश” का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह कृष्ण रेस्टोरेंट एवं होटल, स्टेशन रोड विदिशा में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीडीजी एमजेएफ लायन डॉ. आर. के. चौरसिया, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा एवं जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. भरत बाधवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शुभ शुभारंभ व स्वागत: सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया। मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि क्लब की टीम द्वारा समारोह में पधारे सभी लायंस साथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब सदस्य लायन फरहत जेहदी द्वारा ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुति के साथ हुआ।
उद्बोधन एवं सम्मान: चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन अनुभा जैन ने अपना प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। पूर्व अध्यक्ष लायन प्रीति डांगी ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं गत वर्ष के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब सदस्यों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथियों का संबोधन: कार्यक्रम में उपस्थित रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. आरती शर्मा एवं जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. भरत बाधवानी ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन दिए और नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इंडक्शन व नई कार्यकारिणी की शपथ: लायन एमजेएफ सुयश कुलश्रेष्ठ द्वारा नए सदस्यों का इंडक्शन कराया गया एवं उन्हें शपथ दिलाई गई। साथ ही अध्यक्ष लायन संस्कृति बंसल, सचिव लायन कविता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लायन रुचि राठौर सहित पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि का संबोधन: लायन डॉ. ज्योति साहू द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. चौरसिया का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी संबोधन में क्लब की नई टीम को बधाई दी और सामाजिक सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संदेश दिया।
सेवा गतिविधि: क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए “अपना घर आश्रम” को 1 कुंतल (100 किग्रा) गेहूं दान किया गया।
मंच संचालन व आभार: कार्यक्रम का सफल मंच संचालन लायन अनामिका पचौरी द्वारा किया गया एवं अंत में लायन रुचि राठौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।




