राजनीतिक

प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और विधायक प्रशांत किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यारपुर राजपूताना में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा और सीवी उनके कार्यालय में जमा कराया जाए। उन्होंने दावा किया कि अगले एक से दो साल में कम से कम 10 हजार परिवारों के बच्चों को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि उपचुनाव में जीत के बाद कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वह पांच-सात दिन से घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम घूम नहीं रहे हैं, आपका ही काम कर रहे हैं और वही आज घोषणा करने आए हैं।

अभी बच्चों को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ेगा’

प्रशांत किशोर ने कहा कि फिलहाल जन सुराज की सरकार नहीं है, इसलिए युवाओं को नौकरी के लिए बिहार से बाहर जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अपने संपर्कों के जरिए बाहर नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जब बिहार में जन सुराज की सरकार बनेगी तो युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार में ही नौकरी और रोजगार की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button