
एक पखवाड़े में दो बड़े ग्रहण का दुर्लभ संयोग
अगस्त 2026 में करीब 15 दिनों के अंतराल पर दो महत्वपूर्ण ग्रहण पड़ने जा रहे हैं। पहला ग्रहण 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में होगा, जबकि दूसरा 28 अगस्त को रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। इतने कम अंतराल में दो ग्रहणों का होना खगोलीय दृष्टि से खास संयोग माना जा रहा है।
हालांकि, दोनों ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देंगे, इसलिए देश में इनका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। रक्षाबंधन के पर्व पर भी इसका कोई धार्मिक असर नहीं होगा। फिर भी खगोल विज्ञान और मुंडेन ज्योतिष में ऐसे संयोगों को वैश्विक घटनाक्रमों से जोड़ा जाता है।
05:55 PM, 11-AUG-2026
मीन राशि
- मीन राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।
- काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ऑफिस की परेशानियों को निजी जीवन पर हावी न होने दें।
- काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
- भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
- गुस्से या जल्दबाजी में उठाया गया कदम रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
उपाय: मंदिर में केसर या पीले रेशमी धागे का दान करें।
05:50 PM, 11-AUG-2026
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का समय सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है।
- करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
- व्यापार करने वाले लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
- परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा।
- आत्मविश्वास बढ़ने से आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
उपाय: भगवान शिव को जल और शहद अर्पित करें।
05:44 PM, 11-AUG-2026
मकर राशि
- मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण की अवधि थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है।
- इस दौरान किसी भी व्यक्ति की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
- गलत सलाह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
- धन और निवेश से जुड़े फैसले लेते समय पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
- धैर्य, समझदारी और सही योजना बनाकर चलने से आप इस समय को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
उपाय: कुछ समय शांत बैठकर ध्यान और आत्मचिंतन करें।
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों के लिए 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ सावधानियां बरतने का संकेत दे रहा है।
- इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा।
- अपनी दिनचर्या में सुधार करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें।
- आर्थिक मामलों में किसी भी बड़े निवेश या नए फैसले को सोच-समझकर लें।
- कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव महसूस हो सकता है।
उपाय: पीली मिठाई या हल्दी का दान करें।
05:20 PM, 11-AUG-2026
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 का समय नए अवसरों और प्रगति के संकेत दे सकता है।
- नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
- आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनने के योग हैं।
- आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है।
- परिवार में कोई शुभ समाचार खुशियां लेकर आ सकता है।
उपाय: भगवान शिव को जल और शहद अर्पित करें।
05:13 PM, 11-AUG-2026
तुला राशि
- सूर्य ग्रहण 2026 तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
- इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
- परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे
- किसी करीबी व्यक्ति की सलाह भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
उपाय: शाम के समय घी का दीपक जलाकर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।
05:09 PM, 11-AUG-2026
कन्या राशि
- कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ छोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- इस दौरान किसी भी बड़े निवेश या धन से जुड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें।
- धैर्य और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने पर आप परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में कर सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें या पढ़ाई से जुड़ी सामग्री दान करें।
04:45 PM, 11-AUG-2026
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
- अनावश्यक विवादों और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।
- अचानक बढ़ने वाले खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं।
- स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।
- नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाना लाभकारी रहेगा।
उपाय: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सूर्य अष्टकम का पाठ करें।
04:31 PM, 11-AUG-2026
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।
- कामकाज में कुछ धीमापन महसूस हो सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
- आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
- लेन-देन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
उपाय: ग्रहण के अगले दिन



