
झारखंड का छात्र आंदोलन देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSCC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास ने बड़ा बयान दिया है।रघुवर दास ने प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार एक सप्ताह के भीतर परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने ने आरोप लगाया कि झारखंड की जेएमएम नीत सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं।
आपको अपने करियर की चिंता करनी चाहिए’
भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह हेमंत सोरेन सरकार के अधिकारियों ने हमारे युवाओं और बच्चों का मनोबल तोड़ने के लिए, उनपर दबाव बनाने का काम किया, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं और इन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देना चाहता हूं कि सत्ता आती और जाती है। आपको अपने करियर की चिंता करनी चाहिए।आपका करियर भारत सरकार और गृह मंत्रालय से जुड़ा है। आपका करियर झारखंड के लोगों से जुड़ा है। झारखंड के टैक्सपेयर्स का पैसा ही आपको आपकी सैलरी और बंगले देता है… इस आंदोलन में दखल देने की कोशिश न करें। वरना, झारखंड के लोग आपके सिस्टम को ईंट-दर-ईंट ढहा देंगे।”



