खबरमध्य प्रदेश
अपेक्स बैंक संचालक महेंद्र सिंह यादव ने दीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई और पूरे प्रदेश में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सदस्य बनाया जा रहा है।




