खेल

दो स्कूली बच्चों की लड़ाई में हुई 62 वर्षीय कोच की मौत, कुसल मेंडिस से था करीबी रिश्ता

श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 17 वर्षीय स्कूली क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आठ अगस्त को पीने के पानी को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। इस दौरान सुमित फर्नांडो घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मामले में गिरफ्तार 17 वर्षीय खिलाड़ी को मंगलवार को कोलंबो की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 अगस्त तक बाल परिवीक्षा हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान को भी दी थी ट्रेनिंग
सुमित फर्नांडो प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज, मोरातुवा में क्रिकेट कोच रह चुके थे। उन्होंने स्कूल के दिनों में श्रीलंका के मौजूदा वनडे कप्तान कुसल मेंडिस को भी प्रशिक्षण दिया था। इसके अलावा उन्होंने स्कूल स्तर के कई अन्य प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को भी कोचिंग दी थी। फर्नांडो बाद में श्रीलंका के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के क्यूरेटर भी रहे।
गुरुवार को हुआ अंतिम संस्कार
सुमित फर्नांडो का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल खिलाड़ियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button