श्वेतांबर जैन समाज के आत्मशुद्धि के पर्युषण पर्व शुरू साध्वी संघ के सानिध्य में सिटी मंदिर, तुलसी नगर जिनालय में विशेष आराधना

जैन श्वेतांबर समाज के आत्म शुद्धि के आठ दिवसीय पर्युषण पर्व आज से शुरू हुए, आठ दिनों में श्रद्धालु पूजा-पाठ, सामायिक, प्रतिक्रमण, स्वाध्याय, प्रवचन एवं तप-त्याग के माध्यम से आत्मशुद्धि के लिए भगवान जिनेंद्र की साधना आत्म कल्याण के लिए आराधना करेंगे इन दिनों श्रद्धालु भौतिक सुख सुविधाओं को त्याग कर संयमय जीवन शैली के साथ जीवन को आध्यात्मिक गति देंगे श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष राजेश तातेड ने बताया श्रावकों ने साध्वी संघ से आठ दिनों तक निरंतर व्रत उपवास के भी संकल्प लिए मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं का स्वर्ण रजत मय आभूषण के साथ विशेष श्रृंगार किया गया,आकर्षक विद्युत साज सज्जा से शहर के मंदिर जगमगा रहे हे सिटी मंदिर में साध्वी रत्न्त्रया श्री जी म, सा, के सा संघ सानिध्य में प्रथम दिन भगवान महावीर के अभिषेक पूजा अर्चना की गई साध्वी रत्न्त्रया जी ने श्रावक के कर्तव्य
संघ पूजा
साधर्मिक भक्ति
यात्रात्रिक
स्नात्र पूजा
देव द्रव्य की वृद्धि महापूजा
रात्री जागरण
श्रुत पूजा
उद्यापन
तीर्थ प्रभावना
श्रावक के प्रतिदिन के पांच कर्तव्य
देव पूजा गुरु वंदन स्वाध्याय संयम तप
को विस्तार से समझाते हुए कहा
पर्युषण का मूल उद्देश्य तप, त्याग, संयम, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण और क्षमाभाव के माध्यम से कषाय भाव से मुक्त होकर आत्मशुद्धि करना है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ नीतिन नाहर वरिष्ट अधिवक्ता पी सी कोठारी संघ के पदाधिकारी महिला मंडल जैन यूथ क्लब के सदस्य मौजूद थे वही दूसरी ओर तुलसी नगर मंदिर में साध्वी शीतल धर्मा श्री जी आदि सा संघ के सानिध्य में मूलनायक भगवान आदिनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया यहां अनेक श्रद्धालुओं ने आठ दिनों के लिए भौतिक सुख सुविधाओं के साथ मोबाइल का भी त्याग किया साध्वी शीतल धर्मा श्री जी ने कहा
पर्युषण पर्व हमें अहिंसा, संयम, त्याग और क्षमा का संदेश देता है, सांसारिक पर्व हमें बहारी कुछ समय का सुख देते हे, पर पर्युषण महा पर्व हमें आत्मिक सुख शांति प्रदान करता है
पर्युषण पर्व क्रोध मान माया लोभ कषाय को त्याग कर आत्मसिद्धि की ओर अग्रसर करता हे
आत्मा को शुद्ध करें, कषायों को दूर करें और जीवन में क्षमा, करुणा एवं संयम अपनाएं यही पर्व का संदेश हे,
साध्वीजी ने कहा जीवन के सुख शांति के लिए अहम ओर वहम से जीवन को दूर भगाये, इस अवसर पर अध्यक्ष आर के पारख पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे, शहर के अन्य मंदिरों में भी दिन भर धार्मिक अनुष्ठान होते रहे, समाज के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कोठारी ने बताया पर्व के प्रथम दिन महावीर गिरी,पिपलानी जिनालय कोहेफिजा जैन मंदिर, श्री शंखेश्वर जिनालय श्री सीमंधर नाथ जिनालय पंचवटी दादा वाड़ी शाहजहानाबाद में भी अनुष्ठान हुए,,,




