खेलमध्य प्रदेश

सीहोर में भोपाल डीएफए का शानदार प्रदर्शन, ग्वालियर को 10-0 से रौंदा

सीहोर। **सब-जूनियर इंटर-डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप* में भोपाल जिला फुटबॉल संघ (Bhopal DFA) ने शानदार और एकतरफा प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर डीएफए को *10-0 के विशाल अंतर* से पराजित कर अपनी दमदार दावेदारी पेश की।

मैच की शुरुआत से ही भोपाल की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए ग्वालियर पर लगातार दबाव बनाए रखा। भोपाल के लिए पहला गोल *अम्बियान* ने किया। इसके बाद *वीरेंद्रजीत* ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया। शानदार फॉर्म में नजर आए *अम्मार* ने लगातार तीसरा, चौथा और पांचवां गोल दागकर भोपाल को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पहले हाफ में भोपाल की टीम ने पूरी तरह मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और शानदार आक्रमण के दम पर ग्वालियर को कोई मौका नहीं दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत से ही भोपाल ने अपना दबदबा बरकरार रखा। *स्माइल शेर* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा और सातवां गोल किया। इसके बाद *वीरेंद्रजीत* ने अपना दूसरा व्यक्तिगत गोल करते हुए टीम के लिए आठवां गोल दागा। *अम्बियान* ने नौवां गोल कर टीम की बढ़त को और मजबूत किया, जबकि *अम्मार* ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दसवां गोल कर मैच को *10-0* के स्कोर पर समाप्त किया।

भोपाल के स्ट्राइकरों के साथ-साथ डिफेंस लाइन ने भी पूरे मैच में बेहद मजबूत खेल दिखाया। भोपाल की सुदृढ़ रक्षापंक्ति के सामने ग्वालियर के खिलाड़ी पूरे मुकाबले में प्रभावी आक्रमण करने में नाकाम रहे और भोपाल के पेनल्टी बॉक्स तक पहुंचने का अवसर भी नहीं बना सके।

*अंततः भोपाल डीएफए ने ग्वालियर डीएफए को 10-0 के विशाल अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।*

इंटर डिस्ट्रिक्ट सब जूनियर टीम इस प्रकार हैं(U-14)

वीर विश्वकर्मा
इब्राहिम दाद
प्रणव नायर
अंबियान अली
मुनीब मशकूर
अम्मार उल्ला खान
खगेम्बा मोईरानगथेम
सिद्धार्थ सिंह
उमेर खान
इस्माइल शेर
अहकम उल्लाह खान
तहा राजा
समरुद्ध वार्ष्णेय
फिजम बीरेंद्राजित
मोहम्मद मुस्तुफा

यैफाबा सिंह टीम मैनेजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button