खेलमध्य प्रदेश
मॉडल स्कूल के 11 खिलाड़ियों का भोपाल टीम में चयन
प्राचार्य रेखा शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. ममता दीक्षित सहित समस्त शिक्षकों ने दीं बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल । 70वीं संभाग स्तरीय शालेय गतका खेल प्रतियोगिता 10 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक ब्यावरा राजगढ़ जिला में आयोजित होने जा रही है जिसमें विद्यालय के यह छात्र भाग लेंगे, अंडर 19 बालिका वर्ग में रिया वर्मा , उजाला गोस्वामी , व्यक्ति पांडे , निकिता यादव तथा अंडर 17 बालिका वर्ग में भूमिका मेथल , भाग्यश्री कौर एवं सौम्या सोनी तथा अंडर-19 बॉयज में सुरजीत सिंह तरनजीत सिंह शौर्य यादव एवं ओम तंबौर । इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी सहभागिता संभाग स्तर के लिए सुनिश्चित की थी । इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रेखा शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. ममता दीक्षित, खेल अधिकारी दीवान चंद्र मौली एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।




