खबरमध्य प्रदेश

मृतक कल्पना मिश्रा कांड की निष्पक्ष सी बी आई जाँच कराई जाए लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए

भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव ओ पी सोनी ने शासकीय अस्पताल रीवा में कल्पना मिश्रा काण्ड एवं अन्य लापरवाही घटना की कड़ी निंदा एवं कड़ा विरोध करते हुए बताया कि शासकीय अस्पताल रीवा में आये दिन लापरवाही एवं गैर जिम्मेदारी की वजह से अनेकों घटनाएं हो रही हैं उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है जिसकी वजह से रीवा सहित मध्य प्रदेश की आम जनता का शासकीय अस्पतालों से विश्वास समाप्त हो रहा है परिणाम स्वरूप आम जनता प्राईवेट अस्पतालों में इलाज कराना ज्यादा अच्छा मानती है इसका फायदा उठाकर प्राइवेट अस्पतालों के लोग आम जनता का आर्थिक शोषण करते हैं यहाँ तक की अपना खेत मकान गिरवी रख कर इलाज कराना पड़ता है जो कि आप जनता के साथ अन्याय है इसी प्रकार अगर शासकीय अस्पतालों में लापरवाही से घटना होती रही तो एक दिन ऐसा आयेगा कि आम जनता डर के मारे शासकीय अस्पतालों में इलाज कराना बंद कर देगी सरकार का दायित्व बनता है कि इस पर प्रतिबंध लगाए और इस संबंध में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे

अत: भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा महासचिव ओ पी सोनी सचिव राजू अवस्थी ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि शासकीय अस्पताल रीवा में मृतक कल्पना मिश्रा काण्ड की सी बी आई जाँच कराई जाए साथ ही इलाज के दौरान लापरवाही एवं गैर जिम्मेदारी से कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button