खबर

ओवरब्रिज पर रील बनाना पड़ा भारी: संतुलन बिगड़ने से 40 फीट नीचे गिरा 21 साल का लड़का- CTV में कैद हुआ हादसा

गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किम रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी के चक्कर में 21 साल का एक युवक करीब 40 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे खड़ी एक ऑटो-रिक्शा पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हादसे के बावजूद युवक की जान बच गई और उसे सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला मोनू (21) सूरत में काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने एक दोस्त के साथ किम रेलवे ओवरब्रिज पर गया था। चश्मदीदों   के मुताबिक, दोनों युवक ब्रिज के खंभों पर चढ़कर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान मोनू ने लोहे के गैप के बीच से एक खंभे से दूसरे खंभे पर छलांग लगाने की कोशिश की। हवा में संतुलन बिगड़ने के कारण वह संभल नहीं पाया और सीधे 40 फीट नीचे सड़क पर आ गिरा।आस-पास के लोग तुरंत मोनू की मदद के लिए दौड़े। उसे मामूली चोटें आईं, जबकि ऑटो-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनू स्टंट करते समय ओवरब्रिज से गिर गया। हालांकि, मोनू ने पुलिस को दिए अपने बयान में स्टंट की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसे रेलवे स्टेशन से जल्दी टिकट लेना था, इसलिए उसने ब्रिज के नीचे से शॉर्टकट लेने की कोशिश की और उसका पैर फिसल गया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button