खबरमध्य प्रदेश

सिंधी गरबा महोत्सव की वर्कशॉप आज से प्रारंभ

7 प्रशिक्षण स्थलों पर 30 दिन तक चलेगा गरबे का वर्कशॉप

भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी गरबा महोत्सव का इस वर्ष भी आगाज बड़े ही धूमधाम व उल्हास के साथ होने जा रहा है। सिंधी मेला समिति द्वारा युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी प्रशिक्षण पूरे 30 दिनों तक के लिए आयोजित किया है जिसके लिए भोपाल के अलग अलग
क्षेत्रो में 07 स्थानों पर रविवार 13 सितंबर से 13 अक्टूबर तक भोपाल के रास ग्रुप द्वारा गरबे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शाला में इस वर्ष तीन ताली एवं हिच डांस जैसे अनेक गरबे की स्टेप्स प्रतिभागियों को सिखाई जायेगी। सिंधी मेला समिति द्वारा इस वर्ष 15, 16, 17, 18 अक्टूबर को लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में इस सिंधी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह सिंधी गरबा अपने 20वे वर्ष में प्रवेश कर रहा और इस वर्ष यह गरबा अपने अलग ही अंदाज़ में नजर आने वाला है। इस सिंधी गरबे की जानकारी देते हुए सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि गरबा महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए मुंबई के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार कल्पेश एवं मानव सोलंकी को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया है। साथ ही इस वर्ष समाज में आध्यात्मिक क्षेत्र में, कला के क्षेत्र में, व्यवसाय के क्षेत्र में, खेल जगत में समाज का नाम रौशन करने वाली प्रतिभाओं को भी इस गरबे में मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया है। समिति के महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि सिंधी समाज के युवाओ को साल भर इस सांस्कृतिक गरबे का इंतजार रहता है, इस वर्ष इस सांस्कृतिक गरबा महोत्सव कार्यकम के लिए संयोजक
राम आसुदानी सह संयोजक लोकेश वाधवानी एवं सह संयोजिका रेखा कमल को मनोनीत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button