मध्य प्रदेश में नाश मुक्ति के लिए सार्वजनिक स्थानों में नशा करके हंगामा करने वालों के विरुद्ध जुर्माना या सजा का प्रावधान किया जाए – अरुण वर्मा

अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय सरंक्षक अनिल बाजपेई प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी ने मध्य प्रदेश में शराब अफीम गांजा का नशा करके सार्वजनिक स्थानों में हंगामा करने वालों तथा उपद्रव करने वालों का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि नशा करने वालों की कोई इज्जत नहीं करता है उनका पूरा परिवार एवं आस पास के लोग परेशान रहते हैं कभी तो आए दिन शराब अफीम गांजा का नशा करके सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करते है जो परिवार एवं सभ्य समाज के लिए न्यायोचित नहीं है सरकार को इस पर जुर्माना या सजा का प्रावधान करके कड़ा नियम बनाकर प्रतिबंध लगाना जाए ताकि पूरे प्रदेश में शराब अफीम गांजा का नशा करने वालों से मुक्ति मिल सके
अत: अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण एवं राष्ट्रीय सरंक्षक अनिल बाजपेई प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी उपाध्यक्ष इग्निस फ्रांसिस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजू भोजवानी ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि नशा करके सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वाले के विरुद्ध 5000 /-जुर्माना या 3 माह की सजा का प्रावधान कर नशा एवं कुपोषण पर प्रतिबंध लगाया जा सके ताकि नशा करने वालों के परिवार के लोग तथा आस पड़ोस के लोग राहत की सांस ले सकें




