कलाव्योम फाउंडेशन की राष्ट्रीय सांस्कृतिक शृंखला में 11 सितंबर को होगा सामूहिक तबला वादन
भोपाल। कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा अक्षदा सोशल वेलफेयर सोसायटी और ताल साधना सामाजिक सांस्कृतिक समिति के सहयोग से 11 सितम्बर, 2026 को सायं 6:30 बजे से कुबेर बैंक्वेट, बाग मुगलिया, भोपाल में सामूहिक तबला वादन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलाव्योम फाउंडेशन की राष्ट्रीय मासिक सांस्कृतिक शृंखला के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त राजेश भट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में ताल अकादमी ऑफ तबला के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक तबला वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं पारंपरिक वाद्य-संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।



