इंदौर से बिलासपुर आध्यात्मिक जन जागृति अभियान का भोपाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत ब्रह्माकुमारीज प्रशासक एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित अभियान प्रशासन एवं समाज में आध्यात्मिकता का महत्त्व विषय पर कार्यक्रम संपन्न

ब्रह्माकुमारीज प्रशासक एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित इंदौर से बिलासपुर आध्यात्मिक जन जागृति अभियान के भोपाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ | ब्रह्माकुमारी क्षेत्रीय मुख्यालय राजयोग भवन भोपाल में प्रशासन एवं समाज में आध्यात्मिकता का महत्त्व विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इस अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई | कार्यक्रम की संयोजिका बीके डॉक्टर रीना दीदी ने बताया की वर्तमान समय में प्रशासन एवं समाज में आध्यात्मिकता की आवश्यकता महसूस की जा रही है इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान आयोजित किया गया है |
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का तिलक, पट्टे एवं गुलदस्ते द्वारा स्वागत किया गया | बी के सरिता बहन, राजयोग भवन, ने स्वागत भाषण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया |
बी के खुशबू बहन, भोपाल ने ब्रह्मा कुमारीज की गतिविधियों के बारे में सबको अवगत कराया | बी के राकेश भाई अभियान यात्री ने 10 शासन एवं समाज सेवा अभियान के बारे में विस्तार से बताया | बी के प्रीति बहन जी, सेवाकेन्द्र प्रभारी, धामनोद एवं ठीकरी मैं कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट किया | सम्मानित होने वाले विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाए दीं |
कार्यक्रम में कुमारी आराधना, गुलमोहर भोपाल नें सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया |
अध्यक्षीय उद्बोधन डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी, अध्यक्ष , मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने दिया |
श्रीमती सरिता बाला जी, आईएएस निदेशक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान, भोपाल, श्री गोविंद गोयल जी, अध्यक्ष, भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, भोपाल, श्री आर जी द्विवेदी जी, उपाध्यक्ष, भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन, (BMA), भोपाल, श्री शिवनारायण सिंह चौहान (सेवानिवृत्त IAS), चेयरमैन,म.प्र. राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (सिया) ने अभियान के स्वागत में अपनी भावनाएं प्रस्तुत की |
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी, आईएएस, राज्य निर्वाचन आयुक्त, मध्य प्रदेश, भोपाल ने अपने वक्तव्य मे ब्रह्मकुमारीज प्रशासक एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना की |
कार्यक्रम में राजयोगिनी बी के निर्मला दीदी, प्रभारी, ब्रह्माकुमारीज क्षेत्रीय मुख्यालय, भोपाल ने अपने आशीर्वाचन दिए |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रशासनिक एवं समाज सेवा वर्ग के विशिष्ठ जनों का सम्मान किया गया | बी के मोनिका बहन, राजयोग भवन नें सभी उपस्थितों को राजयोग की अनुभूति कराई |
कार्यक्रम के अंत में बी के संध्या बहन, खजूरी, भोपाल नें आभार प्रदर्शन किया |
मंच का कुशल संचालन : बी के डॉ. रीना दीदी, निदेशिका, ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस भोपाल नें किया |
सम्मानित होने वाले विशिष्ट अतिथि
1) व्ही के एस परिहार जी
OSD – माननीय ऊर्जा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल
2) श्री शैलेन्द्र शुक्ला जी
चीफ इंजीनियर, मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MPUDC)
3) संतोष कुमार पटेल जी
डी एस पी, कोतवाली, भोपाल
4) पंडित विष्णु प्रसाद राजोरिया जी, अध्यक्ष, परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन
5) राधेश्याम अग्रवाल जी
संस्थापक- एवं अध्यक्ष जनसंवेदना
6) सुरेंद्र सिंह सोलंकी जी
सेवाभारती – (संगठन मंत्री,सेवा भारती,मध्यभारत प्रांत)
7) मोहन सोनी जी
समाजसेवी, उपाध्यक्ष – लक्ष्मी नारायण आनंद क्लब, भोपाल 8) सैफऊदीन चाचा जी, समाजसेवी
9) विजय अईयर जी, समाजसेवी
10) रीता तुली जी समर्पित फैमिली काउन्सलर, लीगल एड्वाइजर एवं समाजसेवी
11) जिनेन्द्र जैन जी
समाजसेवी, बिजनेसमैन, प्रोपराइटर- जैनसन एण्ड जे के एंड कंपनी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि
डॉ. उषा खरे जी — शिक्षाविद एवं केबीसी भोपाल
श्री महेश मालवीय जी — डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस क्लब भी उपस्थित थे |


