खेल
महिला एशिया कप में भारत का दबदबा: आठवीं बार जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया; टूर्नामेंट में रहे अजेय

भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़े। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस तरह श्रीलंका से पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है।
महिला एशिया कप में भारत का दबदबा
भारतीय महिला टीम का एशिया कप में दबदबा बरकरार है। भारतीय टीम वनडे हो या टी20 इस टूर्नामेंट के हर प्रारूप में हमेशा खिताबी मुकाबले तक पहुंची है। भारत ने सर्वाधिक आठ बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 2004, 2005, 2006, 2008 में वनडे प्रारूप और 2012, 2016, 2022 और 2026 में टी20 प्रारूप में एशिया कप अपने नाम किया है। उसे 2018 और 2024 में फाइनल में हार मिली थी।शुरुआती झटके के बाद संभला श्रीलंका
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्रांति गौड़ ने इमिशा दुलानी को बोल्ड कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। दुलानी चार रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान चामरी अट्टापट्टू और विश्मी गुणारत्ने ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को दीप्ति ने अट्टापट्टू को आउट कर तोड़ा। चामरी 32 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।भारतीय गेंदबाजों ने कराई वापसी
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को फिर लगातार झटके दिए और मैच में टीम की वापसी कराई। दीप्ति ने विश्मा को बोल्ड कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया जो 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं। फिर श्री चरणी ने अपनी ही गेंद पर हर्षिता समरविक्रमा को आउट किया। हर्षिता नौ रन बनाकर आउट हुईं। श्री चरणी ने इसके बाद कविषा दिलहारी (7) और नीलाक्षी सिल्वा को अपना शिकार बनाया। नीलाक्षी 22 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका को फिर हसिनी परेरा (1) के रूप में सातवां झटका लगा। सुगंदिका कुमारी ने एक रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा को तीन विकेट मिले। क्रांति गौड़, शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली।