खबर

कर्ज से परेशान था 30 वर्षीय CRPF कांस्टेबल, बाथरूम में फंदे से लटका मिला

हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने आर्थिक परेशानियों के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां तैनात 30-वर्षीय एक कांस्टेबल शनिवार रात अपने घर के गुसलखाने में फंदे से लटका मिला। उसने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, संदेह है कि कर्ज से जुड़ी आर्थिक परेशानियों के कारण उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button