खबर

इश्क के बीच आई पत्नी तो रची हत्या की साजिश? प्रह्लादपुर केस में पति और कथित प्रेमिका गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले को सुलझाते हुए 22 वर्षीय एक युवक और उसकी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली के प्रह्लादपुर में आरोपी की पत्नी की कथित हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, महिला की हत्या उसके पति और दूसरी महिला के बीच संबंधों के कारण हुई। इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मृतका के पति के चचेरे भाई के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपियों की पहचान लाल बाबू उफर् जाहिद अली और उसकी कथित प्रेमिका रुखसार खातून के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मुंबई में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गयी। पुलिस के अनुसार, लाल बाबू ने रुखसार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने कथित तौर पर प्रह्लादपुर स्थित घर के बाहर बने बाथरूम में सबीला की हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली से फरार हो गये थे। व्यापक स्तर पर की गयी सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच ने आरोपियों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस संबंध में 29 अगस्त को शाहबाद डेयरी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि बाबू ने रुखसार खातून के साथ संबंध बना लिये थे और वह कथित तौर पर उससे शादी करना चाहता था।

वारदात के बाद बाबू अपने नाबालिग पुत्र के साथ दिल्ली से नोएडा की ओर फरार हो गया। वहां उसने अपने ममेरे भाई ओसामा से संपकर् किया। ओसामा ने कथित तौर पर उसे ठहरने की जगह और अन्य मदद उपलब्ध करायी तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे बिहार जाने में मदद की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। इसका उद्देश्य अतिरिक्त साक्ष्य जुटाना, घटनाओं की पूरी कड़ी स्थापित करना, सभी आरोपियों की व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाना और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों एवं परिस्थितियों का सत्यापन करना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button