प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से अवसर पर सेवा से संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी के शंखनाद के साथ आयोजन किया जाएगा। “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में नगर निगमों के प्रति वार्डो में न्यूनतम 1000 दीपक, नगर पालिका परिषदों के प्रति वार्ड में न्यूनतम 500, नगर परिषदों में प्रति वार्ड में 250 दीपक एवं ग्राम पंचायतों की सांस्कृतिक धरोहरों और आइकॉनिक स्थलों पर सायं 7 बजे दीप प्रज्जवलित किए जाएँगे। इसके साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन कर एनीमिया से पीड़ित माताओं एवं गंभीर रोगियों को समयबद्ध रूप से रक्त प्रदाय किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से “सेवा से संकल्प“ अभियान अंतर्गत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की



