लायंस क्लब पिपरिया सिटी, लायंस क्लब पिपरिया नर्मदा एवं लियो क्लब पिपरिया प्राइम के संयुक्त तत्वावधान जोन चेयरपर्सन लायन अरविंद अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा के साथ ही खेल दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह सहित

चाइल्ड हुड कैंसर जागरूकता सप्ताह सहित स्वास्थ्य बालिका स्वास्थ्य समाज के अंतर्गत सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया l सह मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि होटल अशोक पर आयोजित इस समारोह में कार्यक्रम का प्रारंभ अध्यक्ष द्वय लायन मनोज नागोत्रा एवं लायन नीलम पचौरी और कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन उर्वशी शाह और रीजन चेयरपर्सन लायन संजीव मालवीय ने Zc लायन अरविंद अग्रवाल का स्वागत करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित गेट एरिया लीडर लायन मनीष शाह की उपस्थिति मे सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलन के बाद, ध्वज वंदना लायन बीना पालीवाल ने प्रस्तुत की सामूहिक राष्ट्र गान, के बाद स्वागत भाषण अध्यक्ष लायन मनोज नागोत्रा ने दिया कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन उर्वशी शाह ने इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए सुब्रतो कप में पिपरिया सी एम राइस स्कूल की की पूरी टीम प्रदेश टीम के लिए खेली यह पिपरिया के लिए गर्व की बात है साथ ही प्रीतम पूर्वीया, सचिन पूर्वीया को प्रशिक्षक के रूप में और शहर के चयनित वरिष्ठ शिक्षक का अभिनंदन करते हैं। फिर शिक्षक दिवस के शिक्षकों का सम्मान में क्षेत्र के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी सुप्रसिद्ध आदरणीय व्ही एस चौहान का साफा साल श्री फल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित कर मंच पर आसीन किया गया, इस क्रम में सी एम राइस स्कूल प्राचार्य श्री संजीव दुबे, सेवा निवृत्त श्री हरिराम कहार, श्री आर एन दुबे, श्री अरविंद शर्मा, प्रीतम पूर्वीया, सचिन पूर्वीया डॉक्टर कसेरा, ममता श्रीवास्तव, निशा ठाकुरनिशा मालवी उमेश बरैया, वंशिका यादव, ओम यादव संतोष यादव को मंच के अतिथियों और लायन डॉक्टर कमल पालीवाल, लायन दिनेश पटेल, लायन अशोक तोषनीवाल, लायन भूपेंद्र पटेल लायन मुरली मनोहर तापड़िया, लायन प्रकाश राय, लायन मनोज जवार, लायन आनंद सोडानी, लायन बीना पालीवाल, लायन रितु सोडानी ने सम्मानित किया। साथ ही सुब्रतो कप खेलने वाली टीम के खिलाड़ीयों आकांक्षा यादव, अमरीन बी, राशिका पटेल, रितिका पटेल, मोहिनी ठाकुर, साक्षी विश्वकर्मा, अंकिता तिवारी, अंबिका, मेघा ठाकुर, अफरीन बी, वैष्णवी, स्नेहा किर, वंशिका सारथे, पूजा मेहरा शामिल थी।
.
मंच से मंच आसीन अतिथियों के साथ लायन नवनीत राठी, लायन गिरराज गोदानी, लायन प्रीतेश भार्गव,लायन प्रीति भार्गव, लायन किरण मूंदड़ा, लायन लोचन सागर प्रजापति, लायन मुकुंद सिरोहीया ने ट्रॉफी माला और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया भार्गव कप में 12 सितम्बर को मास्टर माइंड स्कूल में चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता पर कार्यशाला एवं स्वास्थ्य बालिका स्वास्थ्य समाज के अंतर्गत लायन डॉक्टर रश्मि रघुवंशी ने हाई स्कूल की बच्चियों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए बच्चियों के अनेक सवालों के जवाब दिए अवसर पर अध्यक्ष नीलम पचौरी, कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन लोचन सागर प्रजापति, लायन संजीव मालवीय, लायन नवनीत राठी, संदीप शर्मा , आनंद पटेल उपस्थित हुए।
जोन चेयरपर्सन लायन अरविंद अग्रवाल ने लायंस ऑफ पिपरिया की सेवा एवं प्रशासनिक गतिविधियों की सराहना करते हुए बधाई दी इस अवसर पर लायंस क्लब बरेली अध्यक्ष लायन शैलेंद्र रघुवंशी उपस्थित थे उन्हें मल्टीपल अवॉर्ड् से सम्मानित किया गया ,
पूर्व अध्यक्ष लायन दिनेश पटेल ने लायंस क्लब की सेवाओं का पिपरिया शहर में विवरण और आने वाले समय में खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, नहीं प्राचार्य संजीव दुबे ने लायंस के सम्मान समारोह की सराहना की और बच्चियों की इस उपलब्धि को विस्तार से बताया। आदरणीय व्ही एस चौहान ने अपने आर्शिवचन में क्लब द्वारा इस सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बताया गया। फुटबॉल टीम केप्टन ने बहुत सुंदर अंदाज में पिपरिया से लेकर दिल्ली पहुंचने और इतने बड़े स्तर पर संतोष ट्रॉफी में छोटे शहर पिपरिया की टीम ने जो शानदार प्रदर्शन किया एक बहुत बड़े प्लेटफॉर्म का रोमांच कोच सहित प्राचार्य महोदय की मेहनत का इसका श्रेय दिया।
क्लब द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर मैराथन में शहर का नाम रोशन करने वाली निकिता मंडलोई जो कि श्री कैलाश मंडलोई जी की पुत्री है वर्तमान में कीनिया में होने के कारण उपस्थित नहीं थी श्री कैलाश मंडलोई जी को सम्मान पत्र दिया और लायंस मेगजीन के सुंदर प्रकाशन हेतु श्री कैलाश मंडलोई का सम्मान कर उपहार प्रदान किया।
शहर के वरिष्ठ पत्रकार श्री नर्मदा दुबे जी को सम्मानित किया जो लायंस क्लब के प्रत्येक कार्यक्रम में उपस्थित होकर गरिमा बढ़ाते है और उन्होंने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब से पिपरिया में आई हॉस्पिटल और डायलिसिस सेंटर की अपेक्षा की इस पर गेट एरिया लीडर ने भरोसा दिलाया हम लायंस इंटरनेशनल फाउंडेशन और शहर वासियों के सहयोग से आगामी समय में यह प्रोजेक्ट अवश्य लाने का प्रयास करेंगे।
अंत में गेट एरिया लीडर ने सभी का स्वागत सभी खिलाड़ियों को बधाई दी, गुरुजनों का वंदन करते हुए इसी तरह बच्चों को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया एवं लायंस क्लब से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, रीजन चेयरपर्सन लायन संजीव मालवीय निशुल्क लायंस भोजन शाला की व्यवस्था की जानकारी दी और भविष्य में इसे और भी व्यवस्था के साथ प्रस्तुत करने की योजना बताई इससे प्रभावित होकर श्री संजीव दुबे ने प्रतिमाह 1100/ की राशि भोजन शाला हेतु प्रदान करने की घोषणा की लायन राजेंद्र दर गढ़ ने 11000/ सहयोग की घोषणा की। सफल संचालन लायन अशोक तोषनीवाल और लायन भूपेंद्र सिंह पटेल ने किया , आभार प्रदर्शन लायन भूपेंद्र सिंह पटेल ने किया अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा तत्पश्चात् सभी को हाई टी पर आमंत्रित किया।


