खबरमध्य प्रदेश

साहित्यिक काव्यात्मक अन्त्याक्षरी के विशेष कार्यक्रम का आयोजन ।

नई पीढी को साहित्य से जोड़ने एवं साहित्य को जन जन तक पहुंचाने का सरल, कम खर्चीला और लोकप्रिय साधन है साहित्यिक अंत्याक्षरी। ~गोकुल सोनी~~`
____________
बाल साहित्य एवं बाल कल्याण शोध केंद्र की ओर से निदेशक श्री महेश सक्सेना द्वारा श्रीमती राजकुमारी चौकसे के संयोजन में
दुष्यंत संग्रहालय में साहित्यिक काव्यात्मक अन्त्याक्षरी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी ने की। मुख्य अतिथि गीतकार दिनेश प्रभात, विशेष अतिथि श्री वी के श्रीवास्तव, सारस्वत अतिथि डॉ राजेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती ऊषा चतुर्वेदी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के निर्णायकों में श्रीमती वंदना मिश्रा, श्री बी एल गोहिया एवं श्री कृष्णदेव चतुर्वेदी रहे। सरस और सफल संचालन वंदना अतुल जोशी एवं कविता शिरोले ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सीमा हरि शर्मा के सरस्वती गायन एवं श्री महेश सक्सेना के स्वागत उद्बोधन से हुआ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गोकुल सोनी ने कहा कि साहित्य के आरंभिक एवं मध्यकाल से ही अंत्याक्षरी राजाओं के दरबार में लोकप्रियता पा चुकी थी और इसे ‘काव्य-समस्या’ ‘शब्दावृत्ति’ ‘अक्षर-मुष्टिका’ या ‘श्लोकान्त्याक्षरी’ के नाम से खेला जाता था। आज नई पीढी को साहित्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम है अंत्याक्षरी। अतिथि उषा चतुर्वेदी ने अन्त्याक्षरी के साहित्यिक रुप को गरिमामय कहा। अतिथि दिनेश प्रभात ने साहित्यिक काव्यात्मक अन्त्याक्षरी को भाषा का विकास और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। डॉ राजेश श्रीवास्तव ने इस विधा को बचपन में लौटने की विधा बताया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- जयशंकर प्रसाद टीम- सत्यदेव सोनी, राजेश विश्व कर्मा, द्वितीय स्थान टीम- शिवमंगल सिंह सुमन~अनीता सक्सेना, डाॅ. कुमकुम गुप्ता, तृतीय स्थान टीम महादेवी वर्मा~
मधुलता शर्मा, सुनीता शर्मा सिद्धि, विशेष स्थान, टीम सूर्य कांत त्रिपाठी निराला~ डॉ. राजेश तिवारी, चन्द्रभान पवार चंदर। को प्राप्त हुआ। आभार श्री वी.के श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के साहित्यकारों एवं श्रोताओं ने अपनी उपस्थिति दी।

महेश सक्सेना
डायरेक्टर
बाल कल्याव एवं बाल साहित्य शोध केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button