श्री गणेश मंदिर में आज होगा ‘सेवा अमृत महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन
भोपाल। श्री गणेश जी महाराज एवं भगवान महाकाल की कृपा से सेवा और भक्ति की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘सेवा अमृत महोत्सव-2026’ का द्वितीय वर्ष का आयोजन बुधवार, 16 सितंबर को श्री गणेश मंदिर, छोटा तालाब, भोपाल में किया जाएगा। आयोजन शिव सेवक परिवार द्वारा किया जा रहा है।
सेवक आलोक साहू एवं प्रियंक साहू ने बताया की महोत्सव के अंतर्गत सुबह 6 से 8 बजे तक मंगल आराधना, दोपहर 3 से 4 बजे तक पावन अभिषेक एवं पूजन, शाम 5 से 7 बजे तक भजन संध्या, भगवान महाकाल के विशेष दर्शन तथा रात 8 से 9:30 बजे तक परम मंगलकारी महाआरती का आयोजन होगा।
सेवक ऋषि बराशी एवं हर्ष सैनी ने बताया की आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए श्री गणेश जी के 56 भोग की महाप्रसादी का विशेष प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति, सेवा और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।
महोत्सव के आयोजन में आलोक साहू, प्रियंक साहू, जय गुप्ता, ऋषि बराशी, हर्ष सैनी, यश राठौर एवं विपिन साहू सहित सहयोगी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं सहभागिता ही इस पावन महोत्सव की पूर्णता है।


