सड़क पर गड्ढे दिखें तो लोकपथ ऐप पर करें शिकायत – इंजीनियर अनिल कुमार जैन
अभियंता दिवस पर इंजीनियर जैन ने बधाई और शुभकामनाएं दीं

राजधानी स्थित मिंटो हॉल में 15 सितंबर को मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से अभियंताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में शामिल हुए लोक निर्माण विभाग भोपाल के अभियंता अनिल कुमार जैन ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं । इंजीनियर जैन ने कहा कि लोक निर्माण विभाग जन सेवाओं के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का ध्येय वाक्य है लोक निर्माण से लोक कल्याण। हम इसी अनुरूप से अग्रसर हैं तथा नए-नए नवाचारों से लोक निर्माण विभाग कार्य कर रहा है। जनता से सीधे कनेक्शन के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक लोकपथ ऐप लॉन्च किया है जिसके माध्यम से कोई भी लोक निर्माण की सड़क पर गड्ढे दिखने पर शिकायत कर सकता है। चार दिन के अंदर गड्ढे को रिपेयर कर दिया जाएगा। अनिल कुमार जैन ने आगे बताया कि लोक निर्माण विभाग पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आ गया है हमारा इंस्टाग्राम पेज है जिस पर ईएनसी, सीई और मंत्री जी के पेज हैं उस पर योजनाओं की जानकारी देख सकते हैं साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत भी कर सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल हुए पीडब्ल्यूडी के युवा इंजीनियर विजय तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियंताओं को प्रोत्साहित करना है आज 6 कैटेगरी में पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस तरह के कार्यक्रम से हमें और अधिक बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।



