सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर रिक्त पदों पर बेरोजगारों को रोजगार एवं आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए
आउट सोर्स एवं संविदा दैनिक श्रमिक कर्मचारी महासंघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा महासचिव अखिलेश पंडोंले ने निगम मंडल बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों में सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि निगम मंडलों में सेवानिवृत्त के पश्चात पुनर्नियुक्ति देकर लाखों के सफेद हाथी पाले जा रहे है जिसकी वजह से वर्षों से कार्यरत आउट सोर्स संविदा कर्मचारी नियमित नहीं हो पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है जो कि बेरोजगारों एवं आउट सोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय है
अत: आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रान्ताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा महासचिव अखिलेश पंडोंले हातिम अली अंसारी ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि निगम मंडल बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों में सेवानिवृत्त के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर बेरोजगारों को रोजगार प्रदान एवं 10 वर्षों से अधिक कार्य करने वाले आउट सोर्स संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए अनुरोध करने वालों में अरुण वर्मा अनिल बाजपेई अखिलेश पंडोले आर के खरे राजू अवस्थी संजय जैन शाहवर खान चंद्रभानु राय विजय गायकवाड़ महेश त्रिवेदी पी एल शर्मा आर एस रघुवंशी आदि शामिल हैं



