PEFI मध्य प्रदेश चैप्टर की महत्वपूर्ण बैठक 17 सितंबर को
शारीरिक शिक्षा, खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

भोपाल, 15 सितंबर 2026।Physical Education Foundation of India (PEFI) के मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 17 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से किया जाएगा। बैठक में मध्य प्रदेश में शारीरिक शिक्षा, खेल, फिटनेस एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक मजबूत रूप से पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में PEFI की गतिविधियों का विस्तार करने, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है। इसके साथ ही आगामी खेल एवं फिटनेस कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में इन प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा—
1. PEFI मध्य प्रदेश एथलेटिक्स मीट एवं फिटनेस गतिविधियां
मध्य प्रदेश में PEFI एथलेटिक्स मीट के आयोजन तथा विभिन्न फिटनेस गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की योजना पर चर्चा की जाएगी।
2. PEFI मध्य प्रदेश चैप्टर का विस्तार
प्रदेशभर में PEFI की सदस्य संख्या बढ़ाने तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कोच, खिलाड़ियों एवं खेल विशेषज्ञों को संगठन से जोड़कर सदस्य आधार को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।
3. जिला चैप्टर का गठन
प्रदेश के विभिन्न जिलों में PEFI के जिला चैप्टर गठित करने तथा जिला स्तर पर गतिविधियों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी संचालन की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
4. मध्य प्रदेश में PEFI गेम्स का आयोजन
PEFI गेम्स के आयोजन को लेकर संभावित खेल मैदान एवं आयोजन स्थल, खिलाड़ियों की भागीदारी, प्रतियोगिता की रूपरेखा तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
5. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
PEFI मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारी, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी।
PEFI का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा एवं खेलों को जन-जन तक पहुंचाना तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, कोच, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल विशेषज्ञों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। बैठक के माध्यम से मध्य प्रदेश में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को नई दिशा देने तथा अधिक से अधिक लोगों को इन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।




