नौकर ने मालिक को खुद ही सुना दी मालकिन से अवैध संबंधों की कहानी…सुनते ही नौकर को पहुंचाया यमलोक

मध्य प्रदेश के बैतूल में पति पत्नी और वो को लेकर एक बेहद चौकाने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक 73 साल के आदिवासी ने पत्नी से अवैध संबंध की बात सुनते ही नौकर की हत्या कर दी। थाना बैतूल बाजार पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्या है घटना
दिनांक 13.09.2026 को फरियादी तुलसीराम पिता बाका परते, उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम निपानिया थाना झल्लार द्वारा थाना बैतूल बाजार में सूचना दी गई कि उनके सास-ससुर के घर में काम करने वाला नौकर नेहरू उईके पोला पर्व के दिन से लापता है। तलाश के दौरान घर के पास करेले की बेल में नेहरू उईके मृत अवस्था में मिला।
सूचना पर थाना बैतूल बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, साक्षियों एवं परिजनों के बयान एंव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मौत की वजह सिर पर धारदार हथियार से आई चोटों के कारण होना पाया गया।




