खबर

सांवेर में जर्जर मकान तोड़ते समय पास के मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत, पांच घायल

सांवेर के घनी आबादी वाले इलाके में बुधवार शाम जर्जर मकान तोड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मकान गिराते समय पास के एक पुराने मकान की दीवार मजदूरों पर भरभराकर गिर गई। उसके मलबे में 9 लोग दब गए, इनमें से चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। उनका सांवेर व इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। जिस पुराने व जर्जर मकान को गिराया जा रहा था वह सांवेर के टशन चौराहे के समीप था और ‘नेताजी’ के नाम से प्रसिद्ध था। सांवेर नगर परिषद के अधिकारियों ने उसे गिराने के लिए नोटिस भी दिया था। बुधवार को उसे तोड़ने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मकान मालिक ने सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करते हुए ठेकेदार को मजदूरों के जरिए मकान तोड़ने का जिम्मा दिया था। मकान तोड़ते समय पास के एक अन्य जर्जर मकान की दीवार वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ी। हादसे होते ही आसपास के ग्रामीणों ने मलबे से दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पहले सांवेर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को इंदौर के अस्पताल भेजा गया।

इनकी हुई मौत
चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला और रानी की हादसे में मौत हो गई। वहीं घायल मंजू बाई, सुनील, सुंदर बाई व दिलीप को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। संतोषी बाई का सांवेर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा हैइनकी हुई मौत
चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला और रानी की हादसे में मौत हो गई। वहीं घायल मंजू बाई, सुनील, सुंदर बाई व दिलीप को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। संतोषी बाई का सांवेर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button