नशा नहीं जीवन चाहिए नशा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए – अरुण वर्मा

भारतीय मानवाधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं महासचिव ओ पी सोनी ने सागर जिले के में शराब पीने से हुई मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि प्रदेश में नशा नहीं जीवन चाहिए जिसके लिए मध्य प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी के तहत शराब गांजा अफीम सिगरेट गुटका में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए साथ ही नशा करके सार्वजनिक स्थानों में हंगामा या उपद्रव करने वालों के लिए 5000/- रुपए जुर्माना या तीन माह की सजा का प्रावधान किया जाए
पूर्णतः नशाबंदी एवं जुर्माना तथा सजा की मांग का समर्थन करने वालों में अरुण वर्मा ओ पी सोनी विजय गायकवाड़ महेश त्रिवेदी एस सी त्रिपाठी आर के खरे संजय जैन अनिल कुमार ब्यौहार पी एल शर्मा मंजू भोजवानी इग्निस फ्रांसिस शकुंतला वर्मा हातिम अली अंसारी शकील अकबर सुरसरी पटेल सोहेल खान आदि शामिल हैं


